पडरौना/कुशीनगर। जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की कार्यवाही से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। इसमें खनन अधिकारी आरके सिंह द्वारा बीते एक हफ्ते से की गई कार्रवाई से अवैध तरीके से ट्रैक्टर ट्राली पर विभिन्न घाटों से अवैध रूप से खनन की बालू की कालाबाजारी करने वाले कारोबारियों पर धड़ल्ले से कार्रवाई की जा रही है।
रविवार को खनन अधिकारी आरके सिंह को मुखबीर के जरिए जानकारी मिली की नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरा नहर के पास बालू लदी गाड़ी निकल रही है,इस पर उन्होंने ट्रैक्टर से टाली पर लाद कर ला रहे चालक को रोक कागज के बारे में पूछताछ की गई तो अवैध रूप से बालू लदी मिली। इसके बाद खनन अधिकारी ने बालू लदी गाड़ी को नेबुआ नौरंगिया थाने को सुपुर्द कर दिया। इसी तरह सिसवा लुअटआ घाट के पास से लोडिंग करके आ रहे चालक को एमपी महाविद्यालय के पास से खनन अधिकारी ने रोककर पूछताछ की तो चालक के पास ट्रैक्टर पर लदी बालू की कोई कागज सही नहीं मिला,जिसे खनन अधिकारी ने सीज कर दिया है।
हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…
कुशीनगर । छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की मुस्तैदी के…
हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…
आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…