News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: अपराधियों के हौसले बुलंद, घर के अंदर खड़ी बोलेरो की चोरी!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 14, 2022  |  11:36 AM

1,336 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: अपराधियों के हौसले बुलंद, घर के अंदर खड़ी बोलेरो की चोरी!

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण पुलिस के लिए एक चुनौती साबित होने लगी है, थाना क्षेत्र में लगातार अपराध का ग्राफ ऊपर ही जा रहा है. रविवार की देर शाम जहा अज्ञात बदमाशो ने एक व्यापारी के सिर में गोली मार दी जिससे उसकी इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, वही रविवार के रात को थाना क्षेत्र के हल्का नंबर चार में स्थित ग्राम बाघाचौंर गांव से वाहन चोर गिरोह ने घर के अंदर खड़ी एक बोलेरो की चोरी कर ली।

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

घटना के संबंध में बताया जाता है कि ग्राम बाधाचोर निवासी उदय सिंह पुत्र विद्वेश्वरी सिंह की बीती रात्रि अपनी बोलेरो (यूपी 57 एस 5867 ) घर के अंदर खड़ी कर भोजन करने के बाद सोने चले गए। तभी रात्रि में मौके का फायदा उठाते हुए चोरों ने अपनी हिम्मत का परिचय देते हुए घर में खड़ी बोलेरो को धक्का देकर बाहर निकाल लिए और चालू कर लेते गए। जब देर रात परिवार के लोगों की नींद खुली तो वे हो हल्ला करने लगे तब तक चोर बोलेरो स्टार्ट कर लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, लेकिन काफी समय के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।

ज्ञात हो कि पुलिस की रात्रि गस्त मात्र कागज और फोटो सूट तक ही सीमित है। ग्रामीणों का आरोप है की बीट के पुलिस कर्मी गावो में दिखाई नहीं देते। यह केवल सिसवा बाजार और अहिरोली दान बंधे पर विचरण करते है, जो जगह इनके लिए काम धेनु है। लोगो के बातो पर विश्वास करे तो थाना के एक चर्चित दीवान जी सिसवा से अहिरौली दान बंधे तक ही देर शाम से देखे जा सकते है, जिन पर ग्रामीणों का कई तरह का आरोप है। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking