खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एकडंगी गांव निवासी एक युवक सिसवां बाजार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसलने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। गम्भीर स्थिति में उसे पीएचसी सिसवा भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।
एकडंगी ग्राम पंचायत निवासी मुकेश यादव पुत्र विग्गन 21 वर्ष गुरुवार को रोजी रोटी के सिलसिले में घर से लुधियाना के लिए निकला। दोपहर में सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 15653 जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस में ज्योहीं चढ़ रहा था कि पैर फिसलने से वह गिर गया और उसका पैर कट गया। स्टेशन मास्टर ने तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया जहां उसकी मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मौत की खबर सुनकर घर वालों का रो- रोकर बुरा हाल है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…