Friday, 20 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार• UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
Advertisement

Kushinagar News/कुशीनगर: स्कूल वैन अनियंत्रित होकर गेंहू के खेत में गिरी

न्यूज अड्डा डेस्क
Mar 2, 2023, 2:32 PM IST • अब तक 981 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • छवि धूमिल करने का प्रधानाचार्य ने लगाया आरोप

कुशीनगर। गुरुवार को तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बेरागी पट्टी में एक निजी विद्यालय की गाड़ी अनियंत्रित होकर गेंहू के खेत में जा गिरी।

मिली जानकारी के अनुसार स्कूली वैन बच्चों को स्कूल लेकर जा रहा था, अचानक आगे से आ रही गाड़ी को साइड देने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर खेत में गिर गयी। खेत मे गिरते स्कूली वैन को देखकर आसपास के लोगों ने सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर के मोबाइल पर बात करने के दौरान स्कूली वैन हादसे का शिकार हो गया, हालांकि कोई हताहत नही हुआ।

Advertisement

जबकि इस संबंध में पूछे जाने पर स्कूल के प्रधानाचार्य फरहान अख्तर ने बताया कि रोड पतला होने व रोड की पटरी न होने की वजह से ड्राइवर सामने से आ रही गाड़ी को साइड दे रहा था जिससे अनियंत्रित होकर गेहूं के खेत में जा गिरा। ड्राइवर द्वारा मोबाइल पर बात करने की बात अफवाह है स्कूल प्रबंधक राजनीतिक व्यक्ति हैं जिनके छवि को धूमिल करने के लिए कुछ लोगों द्वारा यह अफवाह फैलाया जा रहा है।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi