News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: जिला यातायात कार्यालय भवन का जीर्णोद्धार कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 2, 2023  |  3:36 PM

482 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: जिला यातायात कार्यालय भवन का जीर्णोद्धार कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

पडरौना/कुशीनगर। दिन गुरुवार को यातायात कार्यालय के भवन का जीर्णोद्धार कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद कुशीनगर के जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल रहे। दोनों अधिकारियों द्वारा सर्वप्रथम फीता काटकर जिला यातायात कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जन समूह को सम्बोधित पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा एवं अन्य कर्मियों द्वारा मेहनत एवं लगन से पर्यवेक्षण कर किये गए निर्माण कार्य की सराहना की गई तथा उपस्थित सभी सहयोगी व्यक्तियों का भी आभार व्यक्त किया गया। जिलाधिकारी श्री रंजन अपने उद्बोधन में इस भव्य कार्यालय के निर्माण कार्य की सराहना करते हुए यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा,उपस्थित समस्त उपनिरीक्षकगण एवं यातायातकर्मियों को शुभकामनाएं दी।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

इस अवसर पर निर्माण कार्य के दौरान महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पी0आर0डी0 के जवानों सिंघासन प्रसाद,गोविंद प्रसाद, रामचंद्र,रविन्द्र पाठक,महेंद्र शर्मा को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एस0डी0एम0 पडरौना महात्मा सिंह,प्रतिसार निरीक्षक रूपेश कुमार, आर0टी0ओ0,आर0आई0 आर0डी0 प्रसाद वर्मा,रीडर एस0पी0 गिरिजेश तिवारी, पी0आर0ओ0 भूपेंद्र दुबे,प्रभारी रविंद्रनगर धर्मवीर सिंह जनपद के जाने-माने चिकित्सक राजीव कुमार मिश्रा,डॉ0 अरुण कुमार गौतम,डॉ0 वैभव ज्योति श्रीवास्तव,डॉ0 कमलेश वर्मा, डॉ0पल्लवी वर्मा तथा जनपद के प्रमुख व्यवसायी नागेंद्र गुप्ता, पुष्कर अग्रवाल,मार्कण्डेय शाही, तथा सम्मानित मीडिया बन्धु उपस्थित थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking