News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: गहमागहमी के बीच हुआ राशन की दुकान का चयन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 12, 2021  |  4:26 PM

711 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गहमागहमी के बीच हुआ राशन की दुकान का चयन

पडरौना/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। विशुनपुरा विकास खंड के ग्राम सभा पकहा में कोटा चयन को लेकर बैठक आयोजित किया गया l जिसमे दो पक्षो के बीच चार घंटे तक गहमा गहमी के साथ ही नोक झोंक चलता रहा l काफी गहमा गहमी शोरगुल के बीच अत्यधिक मत पाने वाली विकास स्वयं सहायता समूह की महिला चंदा देवी के नाम कोटे की दुकान का चयन किया गया l

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को पकहा गाँव के कोटेदार के चयन के लिए गाँव के ही प्राथमिक विद्यालय पर बैठक आयोजित किया गया l विद्यालय में पर्याप्त जगह नही होने के कारण बगल के एक बगीचे में कोटे के दुकान हेतु आवेदन कर्ता अपने अपने पक्ष के लोगों को बैठाने लगे l गाँव में दो पक्षो के बीच तनाव के अंदेशा को लेकर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई थी l चार घंटे तक हो हल्ला होता रहा l पुलिस लोगों को शांत करने में लगी रही l काफी मशक्कत के बाद 2:30 बजे लोग शांत हुए उसके बाद कोटा चयन अधिकारी एडीओ आईएसबी सुरेंद्र प्रताप सिंह, सचिव रवि कुमार सिंह व विजय कुमार के समक्ष तीन लोगों ने अपने अपने समर्थक कार्ड धारको को अलग अलग बैठाने के बाद कोटे की दुकान के लिए आवेदन किया l इसके बाद पुलिस फोर्स के साथ कोटा चयन अधिकारीयों ने अलग अलग लाइनों में बैठे कार्ड धारकों की गिनती किया l जिसमे विकास स्वयं सहायता समूह की महिला चंदा देवी को 416, महिला शक्ति स्वयं सहायता समूह की महिला सुमन को 380 तथा अल्प संख्यक महिला स्वयं सहायता समूह की महिला नगमा खातून को 234 मत मिला l इस प्रकार विकास स्वयं सहायता समूह की महिला चंदा देवी को कोटेदार के रूप में चयनित किया गया l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking