News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर:ऑपरेशन के कुछ देर बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 2, 2022  |  8:39 PM

1,850 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर:ऑपरेशन के कुछ देर बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
  • अस्पताल कर्मियों पर अनियमिता व लापरवाही का लगाया आरोपl
  • अस्पताल कर्मियों की लापरवाही से ऑपरेशन हुए व्यक्ति की मौत

एम. असलम/पवन शर्मा

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया व पटहेरवा थाना अंतर्गत एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर यह आरोप लगाया है कि तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र स्थित गड़हिया में संचालित यशोदा हॉस्पिटल में अपनी बहन हसीना खातून के पेट में तेज दर्द होने का इलाज कराने गये थे, जहाँ अस्पताल कर्मियों द्वारा पेट में पथरी की शिकायत बता, जाँच करवाते हुए ऑपरेशन किया गया, लेकिन ऑपरेशन के कुछ समय बाद ही बहन के पेट में बहुत तेज दर्द होने लगा l तेज दर्द होने की शिकायत हमलोगो द्वारा लगातार अस्पताल कर्मियों को बताया गया, परन्तु अस्पताल कर्मी हमें कहते रहे कि कुछ नही होगा, इस तरह का दर्द होता है, अभी ठीक हो जायेगा l अस्पताल कर्मियों द्वारा इसका कोई दवा इलाज नही किया गया l सुबह होते मरीज की हालत और बिगड़ते गयी तथा उल्टी -दस्त होने लगा, जब इस बारे में कहा गया तो हमें मरीज को गोरखपुर लें जाने को बोला गया l जब हम लोगो द्वारा कहा गया कि अस्पताल के एक -दो कर्मियों को साथ भेजा जाय, तो अस्पताल कर्मी भड़क गये और मारने -पीटने की धमकी देने लगे l इसके बाद हम लोग ऐम्बुलेंस बुलाकर गोरखपुर एक अस्पताल में गये, जहाँ डॉक्टर ने मरीज देखते ही उसको मृत घोषित कर दिया l

आपके लिए और..- बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर...

मिली जानकारी के अनुसार पटहेरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर महंथ नदवा विशुनपुरा निवासी परवेज अंसारी पुत्र कलाम अंसारी ने थाना तुर्कपट्टी में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि उक्त थाना क्षेत्र के गड़हिया में संचालित यशोदा हॉस्पिटल में अपनी बहन हसीना पत्नी जलालूद्दीन के पेट में हो रहे तेज दर्द का इलाज कराने गये थे, जहाँ अस्पताल कर्मियों द्वारा बहन की पेट में पथरी बताकर अल्ट्रासॉउन्ड व जाँच कराया गया तथा यह कहा गया कि जल्द ऑपरेशन नही किया गया तो कुछ अनहोनी हो जायेगा l इसके बाद हॉस्पिटल संचालक हरिनरायण ने ऑपरेशन का खर्च पूछने पर रुपया (15,000)पंद्रह हजार व अल्ट्रासाउंड और ब्लड जाँच का रुपया 2100(दो हजार एक सौ )बताया l हम लोगो द्वारा ऑपरेशन के लिये व अल्ट्रासाउंड तथा ब्लड जाँच के लिये रुपया 11हजार एक सौ जमा कर दिया l पैसे जमा करने के बाद 31जुलाई को 3बजे डॉक्टर द्वारा बहन का ऑपरेशन किया गया l ऑपरेशन के बाद मरीज मेरी बहन को तेज दर्द होने लगा और दर्द से वह तड़फड़ाने लगी l दर्द के बारे में वहां तैनात स्टॉप से कहने पर डांट देते रहे कि चुप रहो, डिस्टर्ब न करो, मरीज को कुछ नही होगा l इस तरह 01अगस्त को मरीज की हालत और खराब हो गयी तथा उसको उल्टी -दस्त शुरू हो गया l इस सम्बन्ध में जब अस्पताल कर्मियों को जानकारी दी गयी तो उनके द्वारा हमें मरीज को गोरखपुर लें जाने की बात कहीं गयी l हम लोगो ने मरीज के साथ अस्पताल कर्मी को भेजनें की मांग की तो मारने -पीटने की धमकी दी गयी l जिसके बाद हम लोग ऐम्बुलेंस बुलाकर मरीज को गोरखपुर लें गये, जहाँ अस्पताल के डॉक्टर ने मरीज को देखते ही मृत घोषित कर दिया l परिजनों ने वापस आकर यशोदा हॉस्पिटल गड़हिया आकर हॉस्पिटल कर्मियों की अनियमिता व लापरवाही के खिलाफ हंगामा किया तथा तुर्कपट्टी थाने में हॉस्पिटल संचालक, डॉक्टर व कर्मियों के विरुद्ध धोखाधड़ी, अनियमिता तथा लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग किया है l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन

कुशीनगर: विदेशी मेडिकल विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद आयोजित फॉरेन…

एक पेड़ मां के नाम अभियान में विधायक व रेंजर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण
एक पेड़ मां के नाम अभियान में विधायक व रेंजर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर में स्थित बीआरसी परिसर में वन महोत्सव के तहत…

बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking