कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र की एक महिला ने शनिवार को कुशीनगर पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर न्याय की मांग की है।
तहरीर के अनुसार महिला हुस्ना खातून पत्नी सम्मीउल्लाह निवासी पकड़ी टोला थाना रामकोला ने अपने ही बगल के गांव कुरावा थाना कसया निवासी इरशाद पुत्र ग्यासुद्दीन पर अपनी नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर घर से भगा ले जाने का आरोप लगाया है । 9 जुलाई की रात लगभग 12 बजे इरशाद ने मेरी नाबालिक लड़की को भगा ले गया जिसमे लड़की के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम कार्ड , 25हजार नगद तथा 5 थान गहना जिसकी कीमत लगभग 2 लाख भी लेकर गए । रुपया गहना अपने पास लेने के बाद में मेरी लड़की को बॉम्बे से ट्रेन में बैठाकर यह कहते हुए घर भेजा की मैं घर पर आकर तुमसे शादी करूंगा पर न तो वो आया न ही शादी की बात कर रहा है । महिला ने एक एस.आई. नवीस अहमद द्वारा फर्जी केस में फसाने की धमकी का उल्लेख करते हुए 80 हजार घुस भी देने की बात कही है ।
कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…
कुशीनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में करीब एक वर्ष…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…