खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौगांवा निवासी एक युवक के गोवा से लौटते वक्त रास्ते में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। युवक के परिजनों ने जीआरपी पुलिस गोरखपुर को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
खड्डा तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा नौगांवा निवासी दशरथ पुत्र छेदी ने सोमवार को जीआरपी गोरखपुर के थाना प्रभारी को तहरीर देकर बताया है कि उनका पुत्र सुभाष उम्र 25 वर्ष रोजी- रोटी के सिलसिले में मडगांव (गोवा) में रहकर काम करता है। बीते 28 नवंबर दिन रविवार को घर आने के लिए स्थानीय स्टेशन से ट्रेन पकड़ा और अभी तक घर नहीं लौटा है। काफी खोजबीन करने के बाद पता न चल पाने व आस- पास सहित रिश्तेदारों से संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो पाया है। जिससे परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी है। परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। जीआरपी पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…
बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…
खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…