News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: राशन ले जा रही ट्रैक्टर- ट्राली से खाद्यान्न की चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 8, 2022  |  9:49 PM

849 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राशन ले जा रही ट्रैक्टर- ट्राली से खाद्यान्न की चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस
  • हनुमानगंज थाने के 100 कदम दूर की बताई जा रही घटना

खड्डा/कुशीनगर। ट्रैक्टर ट्राली से नदी पार सरकारी खाद्यान्न लेकर जा रही कोटे के खाद्यान्न से हनुमानगंज थाने से 100 मीटर दूरी पर अराजक तत्वों ने रिफाइन व अनाज उतार लिया। कोटेदार ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा भी किया। सूचना पर डायल 112 पुलिस टीम पहुंचकर छानबीन किया। कोटेदारों ने पुलिस को तहरीर दे दी है।

खड्डा विकास खंड के गंडक नदी पार के शिवपुर व नरायनपुर गाँव के कोटेदार निजामुद्दीन व जालंधर ने सरकारी खाद्यान्न सोमवार की शाम को हाट गोदाम से निकासी कराकर दो ट्रैक्टर ट्रालियों पर लाद कर जा रहे थे। दिए गये तहरीर के मुताबिक खड्डा- पनियहवा मार्ग पर हनुमानगंज थाने के लगभग सौ कदम आगे ट्रैक्टर ट्राली से घात लगाए बदमाश ट्राली पर चढकर एक बोरी गेंहू व एक बोरी चावल व 13 गत्ता रिफाइन नीचे फेंक दिया। कुछ समय बाद बाइक से निजामुद्दीन के लड़के बेचन पहुंचे तो एक बाइक पर कुछ गत्ता लाद रहे थे उनको रोका तो भागने लगे। उनका पीछा किया लेकिन वे फरार हो गये। घटना स्थल पर दो साइकिल लावारिस पड़ी थी। इस बात से अनजान ट्रैक्टर चालको को फोन कर बेचन ने रोका तब पता चला की इतना सामान गायब है। सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुची व छानबीन की।इसके बाद ट्रैक्टर- ट्राली लेकर कोटेदार हनुमानगंज थाने पहुँचे और तहरीर देकर घटनाक्रम बताया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष हनुमानगंज संतोष यादव ने बताया की ट्रैक्टर- ट्राली से सामान उतारने की सूचना प्राप्त हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking