News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: छः सरकारी स्कूलों में हुई चोरियो का हुआ खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Sep 4, 2022  |  5:25 PM

2,313 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: छः सरकारी स्कूलों में हुई चोरियो का हुआ खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

कसया/कुशीनगर। क्षेत्र के विभिन्न सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में चोरी की जिन घटनाओं को लेकर चोरों ने पुलिस के नाक में दम कर रखा था,आखिरकार कसया पुलिस ने उन घटनाओं का खुलासा कर लिया है।कसया पुलिस ने दो शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है, इनके पास से चोरी का सामान भी बरामद हो गया है।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

कसया पुलिस ने थाना क्षेत्र के पाँच सरकारी स्कूलों व तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुई एक चोरी का खुलासा किया है,मामले में चोरी के सामान के साथ गिरोह के दो शातिर चोर हत्थे चढ़े है जबकि एक अभियुक्त फरार है।थाना क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय स्कूलों में हुई चोरी के लेकर कसया पुलिस ने सफलता हासिल की है।पुलिस ने चोरी के सामान सहित दो शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है।रविवार को सीओ कसया पीयूषकान्त राय ने चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि कसया थाना क्षेत्र में कई सरकारी स्कूलों में चोरी की घटना घटित हुई थी,पुलिस ने छानबीन शुरू की,पुलिस घटना के खुलासे के प्रयास में जुटी थी और जल्द खुलासे के लिए पुलिस टीम भी गठित की गई थी।रविवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि दो चोर चोरी का सामान बेचने प्रेमनगर से कसया जाने की फिराक में है।पुलिस ने जाच पड़ताल के क्रम में इस दौरान प्रेमनगर नहर के पास संदेह होने पर दो व्यक्तियो को पकड़ा,पुलिस ने अभियुक्तो की निशानदेही पर परिषदीय स्कूलों से चोरी के सामान भी बरामद किया गया।पकड़े गए आरोपियों की पहचान लक्ष्मीपुर निवासी शाहआलम,बेनुआपुर निवासी दिलीप कुशवाहा के रूप में हुई।पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना कबूल कर बताया कि परिषदीय स्कूलों से चोरी किए गए सामान बेचने के लिए जा रहे थे,पुलिस ने अभियुक्तो पास से 1 चूल्हा,3 गैस सिलेंडर,4 मोटर,10 सीलिंग फैन,1 मोटर पाइप,1 कुंडी,1 बाजा,3 ताला,1 मैथमैटिकल टूल्स बॉक्स,1 गुब्बारा फुलाने की मशीन,4 कूदने वाली रस्सी सहित अन्य खेल कूद का समान सहित 1 मोटरसाइकिल बरामद किया है,जबकि फरार एक अन्य को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कसया डॉ आशुतोष कुमार तिवारी,एसआई हरेराम सिंह,एसआई विवेक पांडेय,सिपाही अभिषेक मौर्य,जानसन गौड़,विशाल यादव,अनीष,राजेश शामिल थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking