रामकोला/कुशीनगर। रामकोला के लोकप्रिय चिकित्सक डॉक्टर शिवाजी राव के नगर के कसया रोड पर स्थित पुराने अस्पताल में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने का प्रयास किया गया है।
घटना रामकोला के लोकप्रिय चिकित्सक वार्ड नंबर 3 जनता इंटर कॉलेज मोहल्ला निवासी शिवाजी राव के पुराने डिस्पेंसरी की है। थाना में दिए तहरीर के अनुसार गत 13/14 मई की रात्रि को अज्ञात चोरों ने डॉक्टर शिवाजी राव के अस्पताल का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। दराज में कैश न मिलने पर पंखा व डॉक्टरी के सामान को छतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के पूर्व भी घर पर कोई मौजूद नही था और अज्ञात चोरों ने शिवाजी राव के आवास में 19/ 20 नवम्बर 2019 को भीषण चोरी की घटना को अंजाम देकर 10 लाख से ऊपर नगदी एवं जेवरात की चोरी की थी। जिसमें काफी प्रयास करने के बावजूद पुलिस के हाथ कुछ नही लगी और चोरी की घटना का खुलासा करने में असफल रही।उस वक्त चोरी की घटना की खुलाशा न होने पर पुलिस पर कई तरह के आरोप भी लगे थे। डॉ शिवाजी राव ने आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस को तहरीर दे दी है।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…