News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: तीन दिवसीय विज्ञान प्रौद्योगिकी नव प्रयोग कार्यशाला

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 28, 2021  |  5:35 PM

588 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: तीन दिवसीय विज्ञान प्रौद्योगिकी नव प्रयोग कार्यशाला
  • बाबूराम इंटर कॉलेज लमकन कुशीनगर में हुआ संपन्न

कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । बाबूराम इंटरमीडिएट कॉलेज लमकन, कुशीनगर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार और जनार्दन प्रसाद मेमोरियल बहुद्देशीय सामाजिक सेवा संस्थान, गोरखपुर उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय विज्ञान एवं तकनीकी आधारित नवप्रवर्तन जागरुकता कार्यशाला का समापन श्री महात्मा प्रसाद कुशवाहा प्रधानाचार्य व रामवृक्ष गिरि जिला समन्वयक एक्शन एड के हाथों सभी प्रशिक्षुओं को सर्टिफिकेट वितरण कर किया गया। बच्चे विज्ञान प्रौद्योगिकी और तकनीकी कार्यशाला में सर्टिफिकेट पाकर प्रसन्न हुए।

आपके लिए और..- पटहेरवा पुलिस ने 15 नामजद समेत 18 अज्ञात के खिलाफ...

प्रशिक्षु बच्चों को प्रशिक्षण के उपरांत विज्ञान अध्यापक सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि आपको अपना कांसेप्ट और विचार प्रस्तुत करने का मौका मिला है इसके लिए भारत सरकार और जेपीएम सोसायटी को धन्यवाद दिया।रामवृक्ष गिरि ने बच्चों को यांत्रिकी, जोगाड़ इंजीनियरिंग और सोचने की क्षमता को बढ़ाते हुए अपने विचार और आइडिया को अगले 15-20 दिनों में आयोजित होने वाले सेमिनार में चयनित होने के लिए शुभकामनाएं दिए।
तुहिन श्रीवास्तव जेपीएम सोसायटी गोरखपुर ने कहा की आपकी परियोजना सफल होती है और जिले स्तर पर चयन होने पर भारत सरकार की विज्ञान एवम् प्रौद्योगिकी के द्वारा आपको फेलोशिप मिलेगी। विदित हो की कार्यक्रम 26 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 28 अक्टूबर को तीसरे दिन समापन हुआ। जिसमें विद्यालय के 9वीं से 12वीं तक के विज्ञान साइड के 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया

इस तीन दिवसीय कार्यशाला में बच्चों ने अपने आस-पास के आवश्यकताओं और संसाधनों को विज्ञान एवं तकनीकी से समन्वय स्थापित कर नवाचार, जुगाड इंजीनियरिंग, उद्यम, उद्यमिता और उद्यमी की बारीकियां को सिखते हुए प्रोजेक्ट बनाना, प्रोजेक्ट पिचिंग और प्रेजेंटेशन करना तथा अपने जिज्ञासा को यांत्रिक तौर पर विकसित करने का गुण सीखा।

इस अवसर पर महातम कुशवाहा, रामवृक्ष गिरि, राकेश कुमार गुप्ता, सुरेंद्र प्रसाद, देवेंद्र कुशवाहा, गिरधारीलाल, जयप्रकाश तिवारी सुमन कुशवाहा, सौमिक कुमार, तुहिन श्रीवास्तव प्रशिक्षक आदि सहयोगी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking