खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के मठिया बुजुर्ग में मेले देखने आए तीन युवक शुक्रवार की देर शाम सड़क एक्सीडेंट में गम्भीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस से तीनों युवकों को सीएचसी तुर्कहां पहुंचाया गया जहां गम्भीर हालत देख डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
सिसवा बाजार जनपद महराजगंज निवासी धर्मवीर कुशवाहा पुत्र शम्भू उम्र 20 वर्ष मठियां मेला देखने अपने ननिहाल आया था। शुक्रवार की सायं मठियां निवासी भोलू पुत्र जवाहिर 16 वर्ष व गोलू पुत्र नारायन 22वर्ष के साथ एक ही बाइक से जा रहे थे कि भुजौली व मठियां के बीच अनियंत्रित होकर गिर गये जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस के पायलट सुरेन्द्र कुमार व सत्येन्द्र चौधरी की तत्परता से उन्हें तुर्कहां सीएचसी पहुंचाया गया जहां गम्भीर स्थिति देख डाक्टर ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया। युवा आईएएस अधिकारी कुणाल…
कुशीनगर। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…
गोरखपुर। पुलिस की वर्दी का नाम सुनते ही आम आदमी के मन में अक्सर…