News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल, एक की मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 16, 2023  |  7:54 PM

1,085 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल, एक की मौत WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा थाना क्षेत्र के गैनहीं जंगल निवासी युवक हैं बाइक सवार
  • हनुमानगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर हुई दुर्घटना

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थानाक्षेत्र के रामनगर के समीप गुरुवार की दोपहर बाइक से गिरकर तीन युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को तुर्कहां सीएचसी लाया गया ,जहां एक युवक को मृत्यु घोषित कर दिया गया। दो युवकों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। खड्डा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

गुरुवार की दोपहर खड्डा थाना क्षेत्र के गैनही जंगल के भर टोली निवासी अजय राजभर 19 वर्ष, उपेन्द्र 15 वर्ष एवं अभिमन्यु 16 वर्ष घर से एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने बहन के घर दरगौली जाने के लिए कहकर निकले। लौटते समय बेलवनियां के समीप बाइक से गिरकर तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गये जहां किसी रिश्तेदार ने सभी को नीजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां लाया गया जहां चिकित्सक ने अजय को मृत्यु घोषित कर दिया अन्य दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस संबंध में खड्डा थाने के एसआई अखिलेश सिंह ने बताया की बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है एवं दो घायल हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking