News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: हाय रे कलयुग! विरोधी से बदला लेने के लिए बाप ने अपने ही बेटे की किया हत्या, चार गिरफ्तार…पढ़े पूरी खबर!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 19, 2023  |  3:07 PM

182 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: हाय रे कलयुग! विरोधी से बदला लेने के लिए बाप ने अपने ही बेटे की किया हत्या, चार गिरफ्तार…पढ़े पूरी खबर! WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। एक बाप अपने बेटे की हत्या करा सकता है ऐसी बात पर आपको विश्वास करना मुश्किल होगा, लेकिन हाय रे कलयुग! एक ऐसी सच्चाई सामने आई है। मामला जिले के कोतवाली पडरौना क्षेत्रा की है। सोमवार को पुलिस ने एक सनसनीखेज घटना का खुलासा किया। विराेधी को फंसाने के लिए वलिजान ने ही अपने पुत्र की हत्या अपने दो दोस्तों और दूसरे बेटे के साथ मिलकर सुनसान जगह पर अपने सोतेले बेटे असगर उर्फ रमजानी की गड़ासे से वार करके हत्या कर दिया और शव को नहर के पास में फेंक दिया था। पुलिस ने घटना का राजफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया तो उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। पुलिस ने उन चारों को जेल भेज दिया है।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

अपहरण के बाद हत्या के लगाए थे आरोप

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के द्वारा सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान एक सनसनी खेज घटना का खुलासा किया गया उन्होंने ने बताया की थाना को0 पडरौना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सोहरौना में वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि मोईनउलहक का गांव के ही वलिजान उर्फ ओलीजान पुत्र अलीशेर से वर्षों से आपसी रंजीश के कारण मुकदमें बाजी चल रही है। एक दूसरे के विरुद्ध काफी व्यक्तिगत मुकदमेंबाजी चल रही है जिनके मुकदमें न्यायालय में विचाराधीन व अन्तिम स्टेज पर चल रहे है। वलिजान द्वारा प्रधान प्रतिनिधि मोईनउलहक से बदला लेने के लिए झूठे मुकदमें में फसाने के उद्देश्य से अपने दो दोस्तों अल्ताफ वारसी व असगर अंसारी एवं अपने सगे बेटे अहमद रजा के साथ मिलकर योजना बनाकर कर दिनांक 14.10.2022 को बड़ी नहर पर सुनसान जगह पर अपने सोतेले बेटे असगर उर्फ रमजानी की गड़ासे से वार करके हत्या कर दिया। वलिजान अपने सोतेल बेटे असगर उर्फ रमजानी को सपत्ति में हिस्सा नही देना चाहता था इसलिए उसने अपने सोतेल बेटे असगर उर्फ रमजानी की हत्या करने की योजना बनायी थी। हत्या के अगले दिन वलिजान ने सोतेले बेटे असगर उर्फ रमजानी के गायब होने का ड्रामा करते हुए पुलिस को लाश मिलने के पश्चात शिनाख्त कर कोतवाली पडरौना में प्रधान व उसके घर वालो के खिलाफ हत्या का झूठा इल्जाम लगाकर मुकदमा लिखवाया गया। वलिजान ने सोचा कि प्रधान व उसके घर को फसाने से हमारा बदला पूरा हो जायेगा । इस प्रकार षड़यंत्र रचकर प्रधान प्रतिनिधी को झूठे मुकदमें में फसाकर बदला लेने के लिए असगर उर्फ रमजानी की अभियुक्तगणों द्वारा हत्या कर दी गयी जिसका सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया ।

इस पुरे घटना क्रम का खुलासा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी सदर उमेशचन्द भट्ट के नेतृत्व में प्र0नि0 राजप्रकाश सिंह मय फोर्स थाना कोतवाली पडरौना, प्र0नि0 अमित शर्मा थाना खड्डा, निरीक्षक मनोज पंत प्रभारी साइबर सेल, उ0नि0 गौरव कुमार वर्मा थाना को0 पडरौना, हे0का0 अजीत राय थाना को0 पडरौना, हे0का0 सचिन कुमार थाना खड्डा, क0आ0 मनोज कुमार यादव थाना को0 पडरौना, का0 अखिलेश गुप्ता साइबर सेल, का0 प्रशान्त मिश्रा साइबर सेल, का0 अवनीश सिंह थाना खड्डा, का0 नरेन्द्र यादव थाना को0 पडरौना , का0 सत्यप्रकाश यादव थाना को0 पडरौना, का0 फिरोज खान थाना को0 पडरौना, म0का0 बबीता कुमारी थाना को0 पडरौना, म0का0 रीना कुमारी थाना को0 पडरौना के द्वारा किया गया.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking