खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के खड्डा-सिसवा मार्ग पर महाविद्यालय के समीप सोमवार को ट्रैक्टर ट्राली से दबकर एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में पुलिस ने अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
खड्डा थानाक्षेत्र के ग्राम सभा बिशनपुरा बुजुर्ग निवासी गणेश कुशवाहा (उम्र 50 वर्ष) सोमवार को साइकिल से किसी काम से खड्डा आया था, काम निपटाने के बाद दोपहर बाद वह घर लौट रहा था, अभी वह खड्डा-सिसवा मार्ग पर महाविद्यालय के समीप पहुंचा था कि तेज रफ्तार की एक ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायलावस्था में पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…
कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…
कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…