News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/यातायात पुलिस कुशीनगर ने कोहरे में दुर्घटनाओं से बचने के लिए दिया ट्रिप्स,आप भी पढ़े …!!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 24, 2022  |  8:58 AM

884 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/यातायात पुलिस कुशीनगर ने कोहरे में दुर्घटनाओं से बचने के लिए दिया ट्रिप्स,आप भी पढ़े …!! WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले के एसपी धवल जयसवाल की यातायात पुलिस काफी सक्रिय नजर आ रही है,वह अपने मुखिया के निर्देशन में आम लोगो के बीच जागरूकता अभियान चला कर लोगो को जागरूक कर रही है। सभी जानते है,की शीत ऋतु में सड़क यात्रा करने में कोहरा एक बड़ी समस्या साबित हो रहा है। कोहरे में दृश्यता कुछ ही मीटर रह जाती है और प्राय: सड़क दुर्घटनायें हो जाती हैं।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

यातायात निरीक्षक कुशीनगर सत्य सान्याल शर्मा मीडिया के माध्यम से आम लोगो को सुरक्षित और सुगम यात्रा करने के लिए ट्रिप्स साझा किया है, आइए हम सब इस पालन करे,पढ़े क्या है ट्रिप्स! उनका कहना है की कुछ सावधानियाँ बरतकर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है,यथा संभव कोहरे में यात्रा न करें। समय अवश्य बहुमूल्य है, परन्तु जीवन अनमोल है।कोहरे में चलने की विवशता होने पर अपने वाहन को अत्यन्त धीमी गति से चलायें और सतर्क रहें।अपनी खिड़की के शीशे थोड़ा खुला रखें तापमान को ए०सी० और हीटर के बीच सैटिंग पर रखें। उसकी हवा विंडस्क्रीन की ओर कर दें, इससे विंडस्क्रीन पर भाप नहीं जमेगी। फ्रन्ट डिमिस्टर और रियर डिफॉगर का प्रयोग करें।

निरीक्षक यातायात कुशीनगर का कहना है,की अपने वाहन के फॉग लैम्प और हेडलैम्प को ऑन कर दें और हेडलाइट को लो बीम पर रखें। साथ ही वाहन की हैजर्ड लाईट्स को ऑन कर दें और पार्किंग लाईट्स भी जला लें।
स्टीरियो या एफ.एम. को बन्द कर दें।यथासमय धीमी गति से एक दूसरे के पीछे चलें तथा अपने वाहन के आगे एवं पीछे चल रहे वाहनों से एक निश्चित दूरी बनाये रखें। आवश्यकता पड़ने पर ब्रेक धीरे लगायें। एक ही लेन में चलें और ओवरटेक न करें। सड़क के बीच में खड़े खराब वाहनों व सड़क किनारे पार्क किये गये वाहनों से सावधान रहें। तथा अपनी खराब हो गई गाड़ी को रोड से हटाकर रोड से दूर सुरक्षित स्थान पर खडी करें। रोड पर या रोड के किनारे बिल्कुल भी वाहन को खड़ा ना करें।

कोहरे के कारण अक्सर दृष्टिभ्रम हो जाता है। टू-लेन की सड़क पर वाहन की गति कम रखते हुये सड़क के बायें किनारे के सहारे चलें। सड़क के बीच में कदापि न चले। शहरी क्षेत्र जहाँ डिवाईडर हों, वहाँ डिवाईडर के सहारे चलें। एक्सप्रेस-वे पर अपनी निर्धारित लेन में ही चलें। यदि दिन में कोहरा हो तो दिन में भी हेड लाइट जलाकर ही चलें।अपनी सुरक्षा के लिए अपने वाहन के पीछे लाल रेट्रो रिफ्लक्टिव टेप अवश्य लगवायें। कृषक बन्धु भी अपनी सुरक्षा के लिए ट्रैक्टर-ट्राली के पीछे लाल रेट्रोरिफ्लेक्टिव टेप लगवायें।

मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत व्यवसायिक वाहनों में आगे सफेद व पीछे की ओर लाल रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगा होना अनिवार्य है।

आप की यात्रा सुगम व सुरक्षित हो यही हमारा ध्येय है

बहरहाल यातायात पुलिस की इस पहल को आम लोगो द्वारा काफी सराहा जा रहा है, जिला की यातायात पुलिस टीम ने आम लोगो को जागरूकता अभियान में आगे आकर हिस्सा लेने का अपील किया है,जिससे हम सुरक्षित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking