News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: ब्रांडेड चावल से भरी ट्रक पलटी, तीन गम्भीर रूप से घायल

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 15, 2022  |  11:42 AM

1,094 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: ब्रांडेड चावल से भरी ट्रक पलटी, तीन गम्भीर रूप से घायल WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा थाना क्षेत्र के मठियां गांव के नहर पर पलटा ट्रक, चावल की बोरियां बिखरीं

खड्डा, /कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा-नेबुआ मार्ग पर मठिया बुजुर्ग नहर के चौराहे पर एक चावल के बोरियों से भरा मालवाहक ट्रक अनियमित होकर सड़क किनारे बनी झोपड़ी पर पलट गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक में ड्राइवर सहित तीन लोग सवार थे जो पलटने के बाद कहीं चले गए।

खड्डा-नेबुआ मार्ग पर सोमवार की देर रात खड्डा की ओर से आ रही ब्रांडेड चावल की बोरियों से भरी ट्रक मठियां गांव के नहर चौराहे पर अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे चावल का बैग बगल के केदारी गोंड पुत्र डोमई के झोपड़ी में बिखर गया। गनीमत रही की झोपड़ी में कोई मौजूद नहीं रहा नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक महराजगंज जनपद से आ रही थी, चालक सहित तीन लोग सवार थे जिन्हें ट्रक पलटने के बाद निकाला गया। दुर्घटना में तीनों गम्भीर घायल भी हो गए। रात होने के नाते कहीं जाकर दवा इलाज करा रहे हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking