कसया/कुशीनगर। थाना क्षेत्र कसया अंतर्गत जानकी नगर स्थित एक पेट्रोल पर खड़ी ट्रक चोरी हो गया। चोरी की घटना को लेकर पीड़ित ने मुकामी थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया हैं l
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धरमपुर बुजुर्ग, थाना कसया, जनपद कुशीनगर निवासी दीपक कुमार सिंह पुत्र अरविन्द कुमार सिंह ने दिये गये तहरीर मे कहा है कि मेरे पिता द्वारा एक ट्रक यूपी 63 टी 1455 खरीदा हैं जिसकी देख – भाल मै करता हूँ। पैसा न होने के कारण गाड़ी का फिटनेस नहीं करा पाया। जिसके कारण 14 दिसंबर 2021 से ही ट्रक को जानकी नगर स्थित एचपी पेट्रोल पम्प पर खड़ा कर दिया था। 20/21 फरवरी 2022 की रात में ट्रक चोरी हो गया। काफी खोज – बीन करने के बाद भी ट्रक का पता न चलने पर 112 नम्बर डायल पुलिस को फोन से सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल निरीक्षण किया और पूछ – ताछ किया और थाने में तहरीर देने की सलाह दी।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…