खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने बुधवार को मदनपुर सुकरौली गांव से चोरी के एक ट्राला को बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक खड्डा दुर्गेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चोरी के रोकथाम के क्रम में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना खड्डा पुलिस द्वारा बुधवार को मदनपुर सुकरौली गांव से चोरी के एक ट्राला की बरामदगी करते हुए अभियुक्त सन्तराज चौहान पुत्र मत्तन चौहान उम्र करीब 20 वर्ष गांव सिसवा गोपाल (धनकुटवा टोला) थाना खड्डा एवं शिवेन्द्र यादव पुत्र अमरनाथ यादव उम्र करीब 21 वर्ष गांव चमरडीहा थाना खड्डा को गिरफ्तार कर धारा 379, 411 का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक मनोज द्विवेदी,उप निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, सिपाही प्रेमनरायण वर्मा, अवनीश सिंह, श्याम सुन्दर कुमार, रामनिवास यादव शामिल रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…