खड्डा/कुशीनगर।गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा स्टेशन से आगे बिहार के हरिनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से भरी चंपारण हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन गाड़ी नंबर 15706 जो पुरानी दिल्ली से कटिहार वाया मुजफ्फरपुर समस्तीपुर को जाती है के हरिनगर रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतरने की सूचना मिलते ही यात्रियों में अफरातफरी का माहौल बन गया है। ट्रेन की स्पीड कम होने से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
दिल्ली से कटिहार जाने वाली ट्रेन संख्या 15706 हमसफ़र एक्सप्रेस यूपी के पनियहवा से निकलकर ज्योहीं बगहा के बाद हरीनगर स्टेशन पर पहुंची तो उसकी बोगी पटरी से उतर गईं।यात्रियों की माने तो ट्रेन की रफ्तार धीमी गति होने के कारण बड़ी दुर्घटना होते होते बच गई है। खबर लिखे जाने तक प्रसाशन मौके पर पहुँच कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल रही है। ट्रेन को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं यात्रियों को घण्टों मुसीबत झेलनी पड़ रही है। रेल प्रशासन राहत व बचाव सहित अन्य कार्रवाई में युद्ध स्तर पर जुटा हुआ है।
#कुशीनगर: पनियहवा से बिहार जा रही चम्पारण हमसफ़र एक्सप्रेस ट्रेन रामनगर में दो बोगियां पटरी से उतरी, यात्रियों में मची अफरातफरी @RailMinIndia @AshwiniVaishnaw @nerailwaygkp @upgrp_hq @spgrpgorakhpur pic.twitter.com/5mRQgGp2eV
— News Addaa (@news_addaa) September 10, 2022
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…
कुशीनगर । सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना…
कुशीनगर। पंजाब नेशनल बैंक के तत्वावधान में बुधवार को नगर स्थित बुद्धा होटल के…
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गडहिया बसंतपुर के झझवा टोले का मामला खड्डा, कुशीनगर।…