News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: अज्ञात युवक ने हाई स्कूल की छात्रा के गर्दन पर ब्लेड से किया हमला, मुकदमा दर्ज  

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 3, 2022  |  7:55 PM

1,845 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: अज्ञात युवक ने हाई स्कूल की छात्रा के गर्दन पर ब्लेड से किया हमला, मुकदमा दर्ज  

रामकोला/कुशीनगर। कोचिंग जा रही हाई स्कूल की 16 वर्षीय छात्रा के गले पर एक युवक ने बीच राह ब्लेड से हमला कर दिया।पीड़िता लुहलुुुुहान हो गयी।स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी ले जाया गया।जहां डाक्टर ने इलाज किया और खतरे से बाहर बताया। 

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

  रामकोला थाना क्षेत्र के फरना निवासी हाई स्कूल की एक छात्रा रोजाना की तरह शनिवार को सुबह करीब 7 बजे चीनी मिल के पूर्वी छोर के समीप स्थित एक निजी विद्यालय में कोचिंग लेने जा रही थी कि विद्यालय की गली में मोटरसाइकिल पर मुँह बांधकर खड़ा युवक ने छात्रा की गर्दन पर ब्लेड से हमला कर दिया।स्थानीय लोगों ने छात्रा को लेकर सीएचसी रामकोला लेकर पहुंचे बाद में परिजन भी पहुंच गये।सीएचसी प्रभारी डाक्टर शेष कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि ब्लेड से केवल गले का चमड़ा कटा है। छात्रा पूरी तरह सुरक्षित है। छात्रा की माँ ने थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।सूचना पाते ही तत्काल एस.आइ.संदीप सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तहकीकात किये ।मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय छात्रा के घर पहुंचे और छात्रा से घटना की पूरी जानकारी हासिल की।इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राय ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस अज्ञात युवक के खिलाफ हमले के मामले में आईपीसी के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाई में जुट गयी है। 

छात्रा का कहना था कि वह युवक मुझसे बात करना चाहता था लेकिन मै उनसे बात नही करती थी।इस बात को अपने घर पर मम्मी और चाची से बतायी थी।घटना के कुछ मिनट पूर्व मुझसे कहा था कि आज खैर नही है यह बात अपने भईया के दोस्त को बताई वह उसे ढूंढ़ने लगे तब तक यह घटना घट गयी। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking