खड्डा/कुशीनगर। ग्राम प्रधान संगठन ने शनिवार को जिलाध्यक्ष की अगुवाई में उप जिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारी को ग्राम पंचायतों की विभिन्न समस्याओं से जुड़ा मांगपत्र सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।
ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी की अगुवाई में खड्डा विकास खण्ड के ग्राम प्रधानों ने ब्लाक मुख्यालय से पैदल मार्च करते हुए जुलूस की शक्ल में तहसील मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए एसडीएम भावना सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्राम प्रधानों ने पांच लाख की वित्तीय स्वीकृति का डांगल प्रधानों को देने, मनरेगा का पैसा सीधे ग्राम पंचायत के खाते में भेजने, मनरेगा के बकाया मेटेरियल और लेबर का पैसा तत्काल भुगतान करने, केन्द्रीय व राज्यवित्त की धनराशि में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में समानता रखे जाने, ग्राम निधि में दो लाख रुपए आवंटित करने और संविदाकर्मियों का मानदेय व बिजली बिल का भुगतान करने और आवास, शौचालय निर्माण के लिए बालू की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए वित्तीय वर्ष 20-21, 21-22 का पुराना भुगतान कराने की मांग की। ग्राम प्रधानों ने खण्ड विकास अधिकारी विनीत यादव को भी मांगों का ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगों का त्वरित निराकरण नहीं होगा तो आर- पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
इस दौरान प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, राजू सिंह, सुनील प्रजापति, अवनींद्र गुप्ता, श्रवण कुशवाहा, रामप्यारे कुशवाहा, सुनील यादव, सन्तोष यादव, गणेश कुशवाहा, अभिषेक सिंह, सुभाष गौतम, राजमंगल कुशवाहा, नरेन्द्र गुप्ता, औरंगजेब खान आदि दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…