News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: परिजनों ने डांटा तो किशोरी ने नदी में कूदकर दी जान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 20, 2022  |  4:06 PM

1,093 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: परिजनों ने डांटा तो किशोरी ने नदी में कूदकर दी जान

कुशीनगर। आज हम ऐसे समाज में जी रहे हैं जहां बच्चे परिजनों की छोटी डांट भी सहन न कर पाते हैं। बच्चों को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं होता कि उन्हें परिजन कुछ कहें और ऐसा न होने पर वो परिजनों से नाराज़ होकर आत्मघाती कदम उठा लेते हैं। आए दिन ऐसी दुखद घटनाएं सुनने में आती रहती है। ऐसी ही एक दुखद घटना आज जिले के रामकोला थाना क्षेत्र से सामने आ रही है जहां खाना ना बनाएं जाने पर मां के डांटने से गुस्साई एक 15 वर्षीय किशोरी ने रामकोला व कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मध्य गंडक नदी पर बने पुल से नदी में छलांग लगा दी। किशोरी के इस कदम से जहां परिजन सदमे में हैं और उसकी मां की आंखों से आंसू तो थमने का नाम नहीं ले रहे हैं वहीं पुलिस और गोताखोरों की टीम के काफी मेहनत मशक्कत के बाद उनके हाथ एक बच्ची की लाश मिली।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

बताया गया है कि, किशोरी रामकोला थाना क्षेत्र के रामपुर बगहा के टोला मठिया निवासी थी जो सातवीं कक्षा में पढ़ाई करती थी, सोमवार सुबह रामकोला व कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मध्य गंडक नदी पर बने पुल से किशोरी ने नदी में छलांग लगा दी। उसे नदी में कूदते हुए कुछ लोगों ने देख लिया और लोगो ने पुलिस को सूचना दिया जिसके बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम के काफी मेहनत मशक्कत के बाद उनके हाथ एक बच्ची की लाश मिली अपने बच्ची का शव देखते ही मृतक की मां केआंखों से आंसू तो थमने का नाम नहीं ले रहे हैं

मृतक बच्ची के माँ के मुताबिक रात को खाना बनाने के लिए गैस समाप्त हो गया था जिसके बाद खाना बनाने के लिए अपने बेटी पर दबाव बनाई जिससे वह नाराज हो गई थी और कभी कभी देर तक सोती थी तो परिजन डांटते थे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कारवाही में जुटी है.

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking