News Addaa WhatsApp Group Join करें

BJP Kushinagar/कुशीनगर: भाजपा द्वारा पूरी हुई आस घर घर पहुंचा विकास के नारे के साथ कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर सरकार की उपलब्धियों दिया का पत्रक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 12, 2022  |  7:57 PM

1,179 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
BJP Kushinagar/कुशीनगर: भाजपा द्वारा पूरी हुई आस घर घर पहुंचा विकास के नारे के साथ कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर सरकार की उपलब्धियों दिया का पत्रक WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरी हुई आस घर घर पहुंचा विकास के नारे के साथ भाजपा नेता घर घर जाकर केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकार के विभिन्न योजनाओं लाभार्थियों से सम्पर्क कर उनको कुमकुम, रोली और अक्षत का टीका लगा सरकार की उपलब्धियों का पत्रक दिया और दरवाजे पर स्टिकर लगाकर जनता से विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का आशीर्वाद मांग रहे हैं।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार मंगलवार को जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र और सांसद विजय कुमार दुबे ने अपने अपने शक्ति केंद्रों से लाभार्थी सम्पर्क अभियान शुरू किया।यह अभियान आगामी 25 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्ता जिले के सभी 3002 बूथों पर प्रत्येक लाभार्थी से सम्पर्क कर उन्हें कुमकुम, रोली और अक्षत का टीका भाजपा से जुड़े रहने का आह्वान करेंगे।

इसी क्रम में जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल के नेतृत्व में बुधवार को पडरौना विधानसभा के सेमरा हर्दो और लक्ष्मीपुर शक्ति केंद्र के जंगल पचरुखिया और सेमरा हर्दो में लाभार्थी सम्पर्क के दौरान कहा कि कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार ने मिलकर गरीबों की समस्याओं को समझ उन्हें उनका हक दिलाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संकटकाल में खाने-पीने के साथ निःशुल्क राशन की व्यवस्था की, वहीं गरीबों को आवास उपलब्ध कराए हैं। प्रत्येक गरीब का समुचित तरीके से इलाज हो सके, इसके लिए 05 लाख रूपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की है।

जिला मंत्री बलिराम यादव ने कुशीनगर विधानसभा के शक्ति केन्द्र भैसहा, मंगलपुर, चकदेइया के विभिन्न बूथों पर लाभार्थियों से सम्पर्क कर पुनः भाजपा सरकार बनाने के लिए आग्रह किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत
पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत

हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…

कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया
कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया

कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking