कसया/कुशीनगर। कसया थानाक्षेत्र के ग्राम करहिया हजारी पट्टी निवासिनी एक महिला ने अज्ञात लोगों पर लाखों के जेवरात, नकदी के साथ उसकी पुत्री को अगवा कर लेने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है।
कसया थानाध्यक्ष को दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्राम निवासिनी सफरुन नेशा पत्नी बलाल अहमद ने लिखा है कि प्रार्थिनी की 17 वर्षीय पुत्री को मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रलोभन देकर आधा दर्जन लोगों के सहयोग से 6 जनवरी की 4 बजे भोर में प्रार्थिनी की आलमारी में रखे तीन हार, दो चेन, आठ अदद कंगन, छः अदद अंगूठी, दस अदद खिल कुल आठ लाख मूल्य के जेवरात व 70 हजार नकद व प्रार्थिनी की पुत्री को लेकर चले गए। काफी खोजबीन किया। पीड़िता ने मांग किया है कि उसकी लड़की से हुए मोबाइल काल के आधार पर आरोपीगण के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग कीहै ।
इस मामले में पुलिस ने मुअसं 0014 धारा 363 दर्ज कर लिया है।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…