News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: बिहार जा रही आठ लाख की लकड़ी और ट्रक जब्त, ड्राइवर को पुलिस ने लिया कब्जे में

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 31, 2022  |  4:14 PM

1,027 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: बिहार जा रही आठ लाख की लकड़ी और ट्रक जब्त, ड्राइवर को पुलिस ने लिया कब्जे में

कुशीनगर । जिले के तरयासुजान पुलिस ने शुक्रवार की रात एक ट्रक से अवैध महुआ की लकड़ी उस समय पकड़ा,जब तस्कर उसे कुछ ही क्षण में बिहार सीमा में लेकर प्रवेश करने वाले थे। पकड़ी गई लकड़ी की अनुमानित कीमत जानकारों द्वारा आठ लाख रुपए की आस पास बताया जा रहा है। तस्कर तो फरार हो गया लेकिन पुलिस टीम ने चालक को दबोच लिया है।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर रात जरिए मुखबिर चौकी प्रभारी बहादुरपुर अवनीश कुमार सिंह को यह सूचना मिली कि लकड़ी तस्कर ट्रक से प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी की खेप को लेकर बिहार जाने वाले है। सूचना पर विश्वास कर चौकी प्रभारी बहादुरपुर अवनीश कुमार सिंह ने हेड कांस्टेबल च्द्रशेखर वर्मा,आरक्षी सदानंद पटेल, आरक्षी विरेन्द्र सिंह, आरक्षी विलास यादव, आरक्षी ब्रजेश यादव को साथ लेकर सलेमगढ़ हाईवे चौराहे पर उक्त ट्रक की आने की प्रतिक्षा करने लगे तभी ट्रक नंबर यूपी ५३_ई टी ६१७२ आते दिखाई दिया,जिसे पुलिस टीम ने रोका,तब तक ट्रक पर सवार तस्कर कुहासे की लाभ लेकर भाग गया,लेकिन पुलिस ने चालक को दबोच लिया,जिसने अपना नाम मुकेश गोतम पुत्र सभापति प्रसाद निवासी बसडिला जिला कुशीनगर बताया। उसने बताया की यह ट्रक गोरखपुर से हमे मिला हमे मजूफरपुर बिहार लेकर जाना था,लेकिन यहां पकड़ लिया गया।

स्थानीय पुलिस ने प्रवर्तन बन विभाग के दरोगा प्रमोद पांडेय,रेंजर बन विभाग तमकुहीराज को बुला कर विधिक कार्यवाही के लिए उक्त ट्रक को सपुर्द कर दिया गया है। जानकर लोगो ने उक्त लकड़ी की अनुमानित कीमत आठ लाख रूपए की आस पास बताया है।

जानिए क्या कहते है इंस्पेक्टर आर के सिंह:

इस संवाददाता के प्रश्नों के उतर में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आर के सिंह ने बताया की पकड़ी गई लकड़ी प्रतिबंधित प्रजाति के महुआ की है,जिसकी तस्करी कर बिहार ले जाने की कोशिश किया जा रहा था, लेकिन मेरी टीम की सक्रियता का परिणाम है की उसे बरामद कर लिया गया । किसी तरह की तस्करी थाने क्षेत्र से नहीं होने दी जाएगी,लगातार मेरी टीम तस्करो के मंसूबे पर पानी डालते हुए उनकी कमर तोड रही है। यह सफलता मेरी टीम भावना से की गई कार्य का मात्र देन है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking