News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Police/कुशीनगर: युवक पर नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Dec 17, 2021  |  5:49 PM

1,001 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Police/कुशीनगर: युवक पर नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के नपा परिषद कुशीनगर के वार्ड नं 3 संत गाडगे नगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को प्रार्थना पत्र देकर अपनी दो नाबालिग लड़कियों के गांव के ही एक युवक द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

मिली जानकारी के अनुसार उक्त वार्ड निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को दिये प्रार्थना पत्र में लिखा है कि हमारी दो नाबालिग लड़कियों को गांव का ही एक युवक लगभग एक लाख रूपये के आभूषण और सात हजार नगदी रूपये के साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया जो अब तक वापस नहीं आईं।बीते 2 दिसम्बर को नाबालिग लड़कियों के गायब होने की तहरीर कसया थाने को दिया लेकिन अब तक न तो एफआईआर ही दर्ज हुआ और न ही लडकियां बरामद हुईं।पुलिस अधीक्षक से लड़कियों के पिता ने युवक के खिलाफ कार्रवाई एवं लड़कियों के सकुशल बरामदी के लिए गुहार लगाई है।

इस संबंध में एसएचओ कसया ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है, जांचोपरांत आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking