खड्डा/कुशीनगर । खड्डा थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी निवासी एक युवक का दुर्घटना के बाद इलाज के बाद मेडिकल कालेज ले जाते समय मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई में जुटी है। खड्डा पुलिस को परिजनों ने तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
खड्डा थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव निवासी युवक सतीश चौहान (20 वर्ष) पुत्र रामजी चौहान रविवार को घर से वाइक लेकर निकला। देर तक घर नहीं पहुंचा। बाद में नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ढोलहां गुलरिहा से किसी ने युवक के घर फोन कर एक्सीडेंट होने व कोटवां अस्पताल के बाद पड़रौना में इलाज होने की जानकारी दी। परिजन जिला अस्पताल पर पहुंचे कि डाक्टरों ने स्थिति गम्भीर देख मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते वक्त रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में हाहाकार मच गया। सतीश चार भाईयों में सबसे छोटा है। घटना के बाद परिजनों ने खड्डा पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ खड्डा धनवीर सिंह का कहना है कि एक्सीडेंट में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम कराने सहित अन्य कार्रवाई की जा रही है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…