खड्डा/कुशीनगर। खड्डा रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर गोरखपुर जा रहे एक युवक की ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो जाने की खबर है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की खबर सुनकर परिजनों में चीख पुकार मची है।
खड्डा नगर पंचायत के वार्ड नं. 4 आजाद नगर निवासी रामचन्द्र भारती का पुत्र हरिनरायण 22 वर्ष सोमवार की सुबह घर से गोरखपुर दवा कराये जाने की बात कहकर निकला। युवक खड्डा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान संतुलन खो दिया और गिरने के दौरान ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। शव देख किसी ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर जीआरपी प्रभारी विजय शंकर सिपाही रणधीर कुमार, सुनील कुमार चौधरी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं पड़ोस सहित परिजनों में मातम पसरा है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…