News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: पुलिस वर्दी में आए युवकों ने लगभग डेढ़ लाख के सोने का जेवरात लेकर फरार, पढ़े पूरी खबर!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 7, 2022  |  8:18 PM

1,372 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: पुलिस वर्दी में आए युवकों ने लगभग डेढ़ लाख के सोने का जेवरात लेकर फरार, पढ़े पूरी खबर!

पडरौना/कुशीनगर।नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के पिपरा बाजार स्थित एक ज्वेलरी की दुकान से पुलिस वर्दी मे आए युवको द्वारा लगभग डेढ लाख के सोने का जेवरात लेकर फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है,दुकानदार ने घटना की सूचना प्रार्थना पत्र के माध्यम से पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।मौके पर पहची पुलिस बिभिन्न पहलुओ की गम्भीरता से जांच करने में जुटी हुई है।हालांकि घटना को संदिग्ध बताया जा रहा है।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

पडरौना कोतवाली के कसेरा टोली निवासी अशोक कुमार वर्मा नेबुआ नौरंगिया थाना से सौ मीटर बगल मे पिपरा बाजार में जेवरात की दुकान खोल रखे हैं,सोमवार दोपहर को वह अपने दुकान मे बैठे हुए थे उसी दौरान दो युवक एक पुलिस की वर्दी मे तथा एक सादे कपड़े में बाइक से आए और अपने को पुलिस बताने के साथ सोने के जेवरात दिखाने को कहे जिसपर दुकानदार द्वारा सोने का बाली,मंगलसूत्र, खील,नथुनी कीमत डेढ लाख रुपये का जेवरात को दिखाया गया उसके बाद उक्त दोनों थाने मे रह रहे अपने परिवार को दिखाने के नाम पर गहना ले गए, दुकानदार द्वारा दो घंटे तक इंतजार किया गया लेकिन दोनो वापस दुकान पर नही लौटे,पीडित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष गिरिजेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुच जांच पड़ताल में जुटी हुई है पीड़ित दुकानदार हमेशा अपना बयान बदल रहा है।मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। अतिशीघ्र मामले का खुलासा किया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking