News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: सेना की वर्दी पहने युवकों ने मचाया उत्पात, पुलिस पहुंचने पर भागे

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 23, 2022  |  8:19 PM

719 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: सेना की वर्दी पहने युवकों ने मचाया उत्पात, पुलिस पहुंचने पर भागे

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में शनिवार की देर रात एक व्यक्ति के घर बिहार के दो युवकों के साथ पहुंचे सेना की वर्दी में रहे चार जवानों की हरकत देख नगर के आक्रोशित लोगों ने उनको दौड़ा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों को दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वे दो वाहनों में सवार होकर भाग निकले।

आपके लिए और..- एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला...

खड्डा उपनगर के सिविल लाइन मुहल्ला निवासी अजीत गुप्ता के घर शनिवार की देर रात बिहार के दो युवकों के साथ सेना की वर्दी में आये युवकों ने दरवाजे पर उत्पात मचाया। आरोप है कि चार शस्त्रधारी लोगों के साथ दरवाजा खुलवाकर उनके माता और पिता से बदसलूकी करते हुए धमकी दी। अजीत उस वक्त घर पर नहीं थे। चौराहे पर लोगों की भीड़ जुट गई। डायल 112 के जवान पहुंचे और उन लोगों से पूछताछ की, वह सभी शराब के नशे में धुत्त थे। तत्काल थाने की गाड़ी पहुंचने पर सभी दो गाड़ियों में बैठकर भाग निकले। पुलिस ने काफी दूर तक दौड़ाया लेकिन पकड़ में नहीं आ सके। मामला शादी-विवाह के कैटर्स के सट्टा आदि से जुड़ा बताया जा रहा है। अजीत ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है, छानबीन की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा
डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा

कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…

जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल
जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…

खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking