News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: निक्षय दिवस का सीएमओ द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 15, 2022  |  7:48 PM

399 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: निक्षय दिवस का सीएमओ द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ

कुशीनगर। जिला क्षयरोग केन्द्र पर प्रथम निक्षय दिवस का शुभारंभ मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ सुरेश पटारिया द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर टीबी जागरूकता बैठक डॉ संजीव सुमन की अध्यक्षता में की गयी। बैठक में बतैर मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये सीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का लक्ष्य है कि 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करना है जिसमें सब सभी की भागीदारी जरूरी है।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

उन्होंने कहा कि निक्षय दिवस के दिन टीबी रोगियों को सभी योजनाओं का लाभ देना है तथा अधिक से अधिक ओपीडी में आये मरीजों की जांचकर उनका उपचार शुरू करके डीबीटी योजनाओ का लाभ दिलाना है। साथ ही मरीजों की सुगर व एचआईबी की भी जांच करनी है और दिनभर की सभी गतिविधियों की इंट्री पोर्टल पर करनी है। यह कार्यक्रम प्रतिमाह के 15 तारीख को सभी सीएचसी व पीएचसी तथा हेल्थ वेलनेस सेंटर पर मनाया जायेगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये चिकित्सक डॉ संजीव सुमन ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुये कहा कि आप सभी के आस पास जो भी टीबी के लक्षण वाले व्यक्ति दिखे उन्हें जांच व उपचार हेतु सरकारी अस्पताल पर आने के लिये प्रेरित करें। इस दौरान रधुनाथ मेडिकल स्टोर द्वारा दस टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें पौष्टिक आहार दिया गया।कार्यक्रम में आये अतिथियों के प्रति जिला कार्यक्रम समन्यवक अनुपम मिश्र द्वारा आभार ज्ञापित किया गया।

इस दौरान नितेश राय,राकेश सिंह,विशाल जयसवाल,विवेक यादव,अविनाश गुप्ता,प्रह्लाद वर्मा,कमलशंकर पांडेय,अरमान अहमद,अनिल सिंह ,दीपक दुबे, कमरुल होदा, वार्डबॉय प्रभु,वीरेंद्र,राजा आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking