News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अब बॉर्डर एरिया के ग्रामों में होगी समस्त सुविधाएं, स्वास्थ्य,शिक्षा, सड़क,पेयजल, सहित अन्य सुविधाएं होंगी मुहैय्या

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 7, 2021  |  9:51 PM

974 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अब बॉर्डर एरिया के ग्रामों में होगी समस्त सुविधाएं, स्वास्थ्य,शिक्षा, सड़क,पेयजल, सहित अन्य सुविधाएं होंगी मुहैय्या
  • जिलाधिकारी ने तीन दिवस में स्टीमेट तैयार करने का दिया निर्देश

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। जिलाधिकारी एस राजलिंगम की अध्यक्षता में बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट कार्यक्रम अन्तर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

जिलाधिकारी ने समीक्षा दौरान बॉर्डर एरिया/बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के पांच गांवों मरिचहवा, शिवपुर, बसन्तपुर सालिकपुर, में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बंध में सम्बन्धित विभागों से तीन दिवस के अंदर कार्ययोजना/प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश दिए। अधि0 अभि0 पीडब्ल्यूडी को महराजगंज से जुड़ने वाली सड़क सहित सोहगीबरवा से पहले, नौरंगिया मोड़ से कवर्ड किये जाने का निर्देश दिए। उक्त ग्रामों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से मोबाइल डिस्पेंसरी, सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सभी आवश्यक उपकरणों की खरीददारी सहित स्वास्थ्य कर्मियों के आवास आदि की सुविधा मुहैय्या कराने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को सभी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों के बाउंड्रीवाल,नाली,अध्यापकों हेतु आवास,चबूतरे का निर्माण सहित कक्ष निर्माण व शौचालय सहित सभी आवश्यक सुविधाओं के निर्माण हेतु सम्बन्धित कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया गया। स्वच्छ पेयजल आपूर्ति हेतु जल निगम को निर्देशित किया गया। उक्त ग्रामों में उद्योग विभाग से संचालित योजनाओं अन्तर्गत आटा चक्की,मशाला मशीन सहित दुकानों के निर्माण हेतु कार्ययोजना शीघ्र प्रस्तुत किये जाने का निर्देश उपायुक्त उद्योग को दिए।

जिलाधिकारी लिंगम ने पंचायत भवनों के निर्माण,विवाह भवन, सीसी रोड,नाली,निर्माण हेतु जिला पंचायतराज अधिकारी को शीघ्र स्टीमेट तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को उक्त सभी कार्यों हेतु कार्य योजना तीन दिन के अंदर प्रस्तुत करने का निर्देश दिए ताकि शासन को भेज कर धन की स्वीकृति कराई जा सके।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटोरिया,जिला वेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी अभय यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मु0 नासेह सहित अन्य सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking