पडरौना,कुशीनगर।रविवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद कुशीनगर में सम्भावित आगमन/भ्रमण के दृष्टिगत कमिश्नर रविकुमार एन0जी0, पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर जे0 रविन्द्र गौंड,जिलाधिकारी कुशीनगर रमेश रंजन एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा संयुक्त रुप से विधायक खड्डा विवेकानन्द पाण्डेय के साथ थाना खड्डा क्षेत्रान्तर्गत स्थित कार्यक्रम स्थल तथा होलीपैड,पार्किंग स्थल आदि के तैयारियों के सम्बन्ध में बारीकी से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए उपस्थित अधिकारियों को समय से तैयारी पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके अतिरिक्त इनके द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न होने पाये के संबंध में सभी को कड़े निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी,सीएमओ कुशीनगर,उपजिलाधिकारी खड्डा,क्षेत्राधिकारी खड्डा , प्रभारी निरीक्षक खड्डा, पीआरओ सहित प्रशासनिक एवं पुलिस के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…