News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: परिवीक्षाधीन अधिकारियों के संस्थागत प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जनपद आगमन पर, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने की मुलाक़ात

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 20, 2022  |  1:23 PM

483 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: परिवीक्षाधीन अधिकारियों के संस्थागत प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जनपद आगमन पर, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने की मुलाक़ात

कुशीनगर।भारतीय प्रशासनिक सेवा 2021 बैच उत्तर प्रदेश संवर्ग के परिवीक्षाधीन अधिकारियों के संस्थागत प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जनपद आगमन पर कल देर रात जिलाधिकारी रमेश रंजन व मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा मुलाकात किया गया तथा अपने अनुभव साझा किए गए ।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

विदित हो कि भारतीय प्रशासनिक सेवा 2021-22 उत्तर प्रदेश संवर्ग के 16 परिवीक्षाधीन अधिकारियों का उत्तर प्रदेश अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम के तहत जनपद आगमन हुआ है। ये परिविक्षाधीन अधिकारी दिनांक 18 नवंबर को जनपद पहुंचे हैं तथा दिनांक 20 नवंबर को गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया व उन्हें अग्रिम भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी देवी दयाल वर्मा, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) उपमा पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सी एल सोनकर, सी ओ पीयूष कांत, उप जिलाधिकारी कुशीनगर कल्पना जयसवाल, तहसीलदार मांधाता सिंह व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking