News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का डेलीगेशन पहुंचा बेलवनियां

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 27, 2024  |  8:12 PM

140 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का डेलीगेशन पहुंचा बेलवनियां
  • हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ गैंगरेप, दुष्कर्म के आरोपियों ने लड़की को जहर पिलाया, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान 22 दिन बाद हुई थी मौत
  • सपा नेताओं ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को 50 लाख आर्थिक सहयोग की मांग की

खड्डा/कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का डेलीगेशन शनिवार को बेलवनियां गांव में पहुंचा। नेताओं ने रेप पीड़िता के मौत का मामला अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

आपके लिए और..- रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार...

शनिवार को समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर सपा नेताओं का डेलीगेशन बेलवनिया गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। नेताओं ने घटना में शामिल आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देशित किया। उन्होंने पूर्व में दिए गए ज्ञापन में शामिल पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए आर्थिक सहयोग के लिए प्रशासन से मांग की। भूमि विवाद का निपटारा कराने की डेलीगेशन के नेताओं ने मांग की। डेलीगेशन में शामिल नेताओं ने नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपने की बात की। इस दौरान एसडीएम सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

सपा प्रतिनिधि मण्डल में पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, पूर्व सदस्य विधान परिषद रामअवध यादव, सपा लोकसभा प्रत्याशी अजय कुमार उर्फ सिंह पिन्टू सैंथवार, वरिष्ठ नेता राजेश प्रताप राव बंटी, रामकोला ब्लाक प्रमुख लक्ष्मण सिंह, पूर्व प्रत्याशी विजय प्रताप कुशवाहा, लक्ष्मी नारायण उर्फ मिठाई यादव पूर्व चेयरमेन, राजेन्द्र पाल विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव सहित वरिष्ठ नेतागण व समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…

पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!
पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!

कुशीनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में करीब एक वर्ष…

मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking