News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: होली के दिन भैसहां पीपा पुल के पास से गण्डक नदी में एक युवक लापता, दूसरे को सुरक्षित बाहर निकाल कराया गया इलाज

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 19, 2022  |  9:48 PM

1,218 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: होली के दिन भैसहां पीपा पुल के पास से गण्डक नदी में एक युवक लापता, दूसरे को सुरक्षित बाहर निकाल कराया गया इलाज WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा थानाक्षेत्र के भैसहां गांव के समीप नारायणी नदी पर स्थित पीपा पुल के पास हुई घटना

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा कस्वे निवासी एक युवक होली खेलने के बाद दोस्तों के साथ भैसहां गांव स्थित पीपा पुल पर घूमने गये। नदी में नहाने के दौरान दो युवकों का नदी के तेज धारा में लापता होने की सूचना मिल रही है। गांव के स्थानीय लोगों व तैराकों द्वारा एक युवक को बाहर निकाल इलाज के लिए तुर्कहां सीएचसी पर भेजा गया है जबकि एक युवक अब भी लापता है। मौके पर विधायक विवेकानंद पाण्डेय, एडीएम देवीदयाल वर्मा, एसडीएम श्रीमती उपमा पाण्डेय सहित थानाध्यक्ष खड्डा व हनुमानगंज उक्त लापता युवक के खोजबीन हेतु प्रयास में लगे हुए हैं। जिला प्रशासन सहित तहसील प्रशासन एसडीआरएफ टीम व गोताखोरों की मदद से युवक को तलाशने के लिए लगे हुए हैं।

आपके लिए और..- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

खड्डा थाना क्षेत्र के कस्वे के आजाद नगर निवासी राजू गुप्ता के 18 वर्षीय पुत्र मनीष गुप्ता उर्फ अवी दोस्तों के संग शनिवार को 1.30 बजे भैंसहा गांव स्थित पीपा पुल पर घूमने गये थे जहां स्नान करने के दौरान गण्डक नदी के तेज धारा के कारण नदी में डूबकर लापता हो गये। उनके साथ कस्वे के ही परदेशी पुत्र शिवकुमार भी नदी के तेज धारा में डूबने लगे जिन्हें स्थानीय मछुवारों ने निकाल बाहर किया। सूचना पर हल्के के ईंचार्ज उमेश सिंह व कां. बृजेश यादव घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी एस ओ खड्डा धनवीर सिंह को दी। घटना आम होने पर एसडीएम उपमा पाण्डेय, थानाध्यक्ष धनवीर सिंह भी मौके पर पंहुचे जहां एसडीएम ने थानाध्यक्ष की गाड़ी से घायल युवक परदेशी को इलाज के लिए तुर्कहां सीएचसी पर भिजवाया। मौके पर कस्वा से लोगों की भारी भीड़ जुट गयी साथ ही खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय भी पीपा पुल पर पहुंच लापता युवक के खोजबीन के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को अवगत कराया। एडीएम कुशीनगर देवीदयाल वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचकर मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया है। स्थानीय स्तर पर युवक मनीष गुप्ता के खोजबीन के लिए प्रयास जारी है। खबर लिखे जाने तक लापता युवक का पता नहीं चल सका है।

एसडीएम ने जिलाधिकारी से एसडीआरएफ टीम व गोताखोरों के लिए लिखा पत्र: एसडीएम उपमा पाण्डेय ने शनिवार को दिन के 1.30 बजे भैसहां गांव स्थित पीपा पुल के पास गण्डक नदी में मनीष गुप्ता 18 वर्ष निवासी आजाद नगर, खड्डा के नदी में लापता हो जाने के बाद जिलाधिकारी एस. राजलिंगम से एसडीआरएफ टीम व गोताखोरों को युवक की तलाशी के लिए भेजने को पत्र लिखा है।

विधायक, एसडीएम, थानाध्यक्ष पीपा पुल पर मौजूद: खड्डा नगर के व्यवसायी परिवार के युवक मनीष के लापता हो जाने पर खड्डा नगर की व्यापार मण्डल द्वारा आयोजित परम्परागत होली मिलन समारोह को स्थगित कर दिया गया है। पूरे नगर में होली का उत्साह गमगीन हो गया। इस खबर की सूचना मिलते ही विधायक विवेकानंद पाण्डेय, एडीएम देवीदयाल वर्मा, एसडीएम श्रीमती उपमा पाण्डेय, थानाध्यक्ष खड्डा धनवीर सिंह, थानाध्यक्ष हनुमानगंज संतोष यादव सहित पुलिस व राजस्वकर्मी पीपा पुल के समीप युवक के खोजवीन में देर शाम तक जुटे रहे। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल पाया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking