Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

कुशीनगर: गाँधी जयंती के अवसर पर 05 किमी० बालक एवं 03 किमी० बालिका वर्ग की क्रास कन्ट्री दौड़ प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क
Oct 2, 2022, 2:54 PM IST • अब तक 544 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • विजयी प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

कुशीनगर। क्रीड़ा अधिकारी रवि निषाद ने बताया कि गाँधी जयन्ती के शुभ अवसर पर आज दिनांक 02 अक्टूबर, 2022 को जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम – कुशीनगर में सर्व प्रथम सुबह 8:00 बजे रवि कुमार निषाद, क्रीड़ाधिकारी, कुशीनगर के द्वारा ध्वजारोहण किया गया, इसके तत्पश्चात राष्ट्रपिता महत्मा गाँधी जी एवं स्व० लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यापर्ण व पुष्पांजली अर्पित किया गया। इसके पश्चात 05 किमी० बालक एवं 03 किमी० बालिका वर्ग की क्रास कन्ट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे 41 बालक व 09 बालिकाओं ने भाग लिया विजयी प्रतिभागीयों की सूची निम्न प्रकार से है।
बालक वर्ग : 1 अशरफी यादव प्रथम, 2 नित्या नन्द शाहनी द्वितीय, 3 विकाश कुशवाहा तृतीय, – –
4 अमित कुमार – चतुर्थ, 5 नीरज कुमार पंचम, 6 दीपक पटेल षष्टम | –
बालिका वर्ग :- 1 अंजली शर्मा प्रथम, 2 लक्ष्मी यादव द्वितीय, 3 काजल भारती तृतीय, – – 4 निशा गोंड – चतुर्थ, 5 मुस्कान शर्मा पंचम, 6 मुस्कान मिश्रा षष्टम |

इन सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार कृष्ण कुमार, जिला उद्यान अधिकारी व मनीष कुमार गुप्ता, N.I.C ऑफिसर के कर कमलों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दिवाकर मणि त्रिपठी, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, ममता भारती, रामनाथ शुक्ला, विशाल साहा, नीरज, संतोष आदि लोग उपस्थित रहें।

Advertisement

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi