मथौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली थाना अंतर्गत अंतर्गत ग्राम लेहनी रविवार को अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई और देखते ही एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लेहनी गांव में प्रेम सागर पुत्र स्वामीनाथ , लखी चंद पुत्र रामजी, चंद्रिका, वीरेंद्र , संजय राधे , टिंकू, मालती,जितेंद्र,, रंजीत, इश्रावति आदि का खेत स्थित है जिसमें गेहूं की फसल बोई गई थी और अज्ञात कारणों रविवार को दिन में इसमें आग लग गई। जिसका पता नहीं चल पा रहा है और देखते ही देखते उस आग ने गेहूं की एक एकड़ फसल को अपने आगोश में ले लिया और जलाकर खा कर दिया धुआं निकलता देख ग्रामीण बड़ी तेजी के साथ खेत की तरफ दौड़े और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
घटना की जानकारी होते ही हल्का लेखपाल राजू भारती मौके पर पहुंचे और जली हुई फसल का आकलन किया तथा बताया कि लगभग 1 एकड़ गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई है।
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…
हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…
लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…
कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…