हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव झागा बाजार टोला सुदामाचक, निवासी एक व्यक्ति पर बिदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने थाने में दी तहरीर और किया कार्यवाही की मांग।
गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के इंद्रापार खुर्द निवासी दुर्गेश शुक्ला ने थाने में तहरीर दिया और बताया कि 7/5/18को झागा बाजार के सुदामाचक निवासी नागेंद्र सिंह उर्फ पप्पू ने बिदेश भेजने के नाम पर एक लाख रुपया अपने खाते में मगवाया और तीन दिन बाद हाटा बस स्टैंड पर चाय की दुकान मे बुलाकर पचास हजार रुपया नगद लिया और कहा कि शीघ्र ही बिदेश भेज देगे परंतु आज कल करते हुए आज तक बिदेश नहीं भेजा,पैसा मागने पर देख लेने की धमकी घुडकी देकर भगा दे रहा है।थक हार कर आज थाना में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है।इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाठक ने कहा कि तहरीर मिला है पुलिस टीम को इस मामले में लगा दिया गया है, शीघ्र ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होगा।इस तरह का अराजकता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…