कुशीनगर । जिले के खड्डा पुलिस ने थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को पांच किलो अवैध गाजा के साथ उस समय दबोचा है,जब वह पनियहवा पुल पर वाहन के प्रतीक्षा में खड़ा था।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खड्डा संदीप वर्मा के सफल पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक खड्डा के नेतृत्व में अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना खड्डा पुलिस द्वारा मंगलवार को एक अभियुक्त को पांच कि0ग्रा0 अवैध गांजा के साथ उस समय दबोच लिया गया, जब वह पनियहवा पुल पर खड़ा था।
जरिए मुखबिर प्रभारी निरीक्षक खड्डा अमित शर्मा को यह सूचना हाथ लगी की थाना क्षेत्र के पनियहवा पुल पर एक संधिग्ध व्यक्ति हाथ में झोला लिए खड़ा है, सूचना पर विश्वास कर इंस्पेक्टर ने उप निरीक्षक प्रमोद कुमार गौतम,आरक्षी शशिकेश गोस्वामी, आरक्षी श्रावण कुमार यादव, आरक्षी चंदन यादव को मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर भेजा जहा ,नितिश पुत्र श्यामलाल सा0 धुरिया इमीलिया तमकुहीराज थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर को पकड़ लिया गया, जिनके कब्जे से पांच किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। स्थानीय पुलिस पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही में जुटी है।
कुशीनगर। धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली के त्योहार पर बाजारों में उमड़ने वाली…
कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…
हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…
मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…