News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन 3 अगस्त को

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 1, 2022  |  7:57 PM

439 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन 3 अगस्त को

कुशीनगर। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गोरखपुर, कौशल विकास मिशन एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, गोरखपुर मंडल गोरखपुर, के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 03-08- 2022 को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय जनपद- गोरखपुर के परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में 50 से अधिक निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं, जो तकनीकी, गैर तकनीकी तथा अन्य विभिन्न पदों पर परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की कार्यवाही संपादित करेंगी। इस रोजगार मेले में हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, डिप्लोमा ,आईटीआई इत्यादि उत्तीर्ण तथा 18 से 35 आयु के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं ।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में प्रतिभाग के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर अपने आईडी पासवर्ड से लॉगिन कर संबंधित कंपनी में अपनी योग्यतानुसार ऑनलाईन आवेदन कर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थी अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो एवं बायोडाटा इत्यादि के साथ पूर्वान्ह 10:00 बजे मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जनपद गोरखपुर के परिसर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकते हैं। इस मेले की संपूर्ण प्रक्रिया पूर्णतः निशुल्क है। रोजगार मेले में आने हेतु कोई यात्रा व्यय देय नहीं है।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

गोरखपुर ; पत्थरबाजी रोकने के लिए जीआरपी का जागरूकता अभियान, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह रहे अग्रिम भूमिका में
गोरखपुर ; पत्थरबाजी रोकने के लिए जीआरपी का जागरूकता अभियान, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह रहे अग्रिम भूमिका में

गोरखपुर । राजकीय रेलवे पुलिस थाना जीआरपी गोरखपुर अनुभाग द्वारा रेलवे सुरक्षा को लेकर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking