News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कैम्प लगाकर हित लाभ प्रमाण एवं रजिस्ट्रेशन व एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला होगा आयोजित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 8, 2022  |  6:23 PM

659 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कैम्प लगाकर हित लाभ प्रमाण एवं रजिस्ट्रेशन व एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला होगा आयोजित WhatsApp

कुशीनगर। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिला सेवायोजन कार्यालय, कुशीनगर द्वारा दिनांक-30 दिसम्बर, 2022 को साखोपार, कुशीनगर में मण्डल स्तरीय भव्य कैम्प लगाकर हित लाभ प्रमाण एवं रजिस्ट्रेशन तथा एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला आयोजित करना प्रस्तावित है, जिसके लिए वृहद रोजगार मेला कार्यक्रम को प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी महोदय गुंजन द्विवेदी कुशीनगर की अध्यक्षता में आज दिनांक-08.12.2022 को जिला स्तरीय समीति बैठक आहूत की गयी जिसमें परियोजना निदेशक, उपायुक्त अद्योग, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन, उपायुक्त एन०आर०एल०एम०, परियोजना अधिकारी, डूडा, निदेशक, सेण्ट आरसेटी, प्रधानाचार्य, राजकीय आई0टी0आई0, सहायक श्रमायुक्त, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं कौशल विकास केन्द्र के ट्रेनिंग पार्टनर इत्यादि लोग उपस्थित थे।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

वृहद रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 15 से 20 कम्पनियाँ प्रतिभाग करने की सम्भावना है। इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक एवं आई०टी०आई०उत्तीर्ण अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष हो वे सम्मिलित होकर निजी क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त कर सकते है। मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा रोजगार मेला को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु उपस्थित समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…

Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर
Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking