News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दावों की खुली पोल, ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं सुधरी बिजली की समस्या आमजन बेहाल!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 5, 2021  |  2:25 PM

1,401 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दावों की खुली पोल, ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं सुधरी बिजली की समस्या आमजन बेहाल!

कुशीनगर | हवा आंधी का दौर शुरू होते ही जिले में बिजली व्यवस्थाओं की पोल खुल गई हैै। पिछले कई दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है। कई जगहों पर लाइट नही होने व बिजली की आंख मिचौली के कारण लोग हालाकान है। विभाग के अनुसार सुधार जारी है।

आपके लिए और..- चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा...

विद्युत वितरण विभाग का कहना है की ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था काफी हद तक दूरूस्त कर लिया गया है। वर्तमान में मेजर फाल्ट की कोई शिकायत नहीं है। जिले में इन दिनों कई गांवों में बिजली समस्या के कारण ग्रामीणों को लगातार परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। घंटों तक लाइट गुल रहने से ग्रामीण इलाकों में विद्युत व्यवस्था को लेकर पहले से लोगों में शिकायत रहती है। लेिकन मौसम का मिजाज बदलते ही बिजली व्यवस्था और भी अधिक गड़बड़ा जाती है। एक पखवाड़े पूर्व मौसम खराब होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था चरमरा गई थी।

क्षेत्र में बिजली की आंख मिचौली ने लोगो को परेशान कर रखा है। अब भी परेशानी बनी हुई है। लोगों के अनुसार बिजली की आंख मिचौली लगातार जारी है। गर्मी के दिनों में बिजली की आंख मिचौली से परेशानी बढ़ गई है। कई बार रात अंधेरे में गुजारनी पड़ जाती है। विभाग के अनुसार अधिकांश जगहों की व्यवस्था को सुधार लिया गया था। अमले की कमी के कारण बिजली व्यवस्था सुधारने में थोड़ा समय लगता है। बिजली की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। अिधकारी सुधार करने का दावा तो करते हैं। इसके बाद भी इसमें कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…

ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…

खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी
खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking