News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ग्राम रोजगार सेवक के प्रदेश प्रभारी पर दर्ज हुये मुकदमे से रोजगार सेवकों में आक्रोश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 23, 2021  |  5:13 PM

1,291 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ग्राम रोजगार सेवक के प्रदेश प्रभारी पर दर्ज हुये मुकदमे से रोजगार सेवकों में आक्रोश WhatsApp
Responsive image
  • प्रदेश प्रभारी पर हुई कार्यवाही वापस नही हुआ तो होगा आंदोलन

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। उत्तरप्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश प्रभारी के विरुद्ध पंजीकृत मुकदमा तथा सेवा समाप्ति के कार्यवाही से असंतुष्ट प्रदेश के ग्राम रोजगार सेवक में काफी आक्रोश है। इस कार्यवाही के विरुद्ध ग्राम रोजगार सेवकों ने पूरे प्रदेश में बैठक कर माननीय मुख्यमंत्री से न्याय की मांग करते हुये यह चेतावनी दिया है की अगर मुकदमा वापस व सेवा सम्पति की कार्यवाही वापस नही होगी तो पूरे प्रदेश में संगठन बड़ा आंदोलन करने के लिये बाध्य होगी जिसकी जम्मेदारी शाशन औऱ प्रशाशन की होगी।

आपके लिए और..- तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक...

जानिये क्या है मामला

उतरप्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश प्रभारी कमलेश कुमार गुप्ता ग्राम रोजगार सेवक मनेरगा कर्मी संगठन के लोकप्रिय नेता है। समय – समय पर संगठन की मांगों के पूर्ति के लिये सोशल साइट औऱ आंदोलन के माध्यम से बेवाकी से आवाज उठाते रहते है। इनकी आवाज को दबाने के लिये कुछ अधिकारियों द्वारा साजिश रच कर अपर मुख्य सचिव ग्राम विकास विभाग द्वारा पिछले 21-9-2021 को जिलाधिकारी कुशीनगर पत्र निर्गत करते हुये इनके ऊपर मुकदमा दर्ज कराने के साथ सेवा समाप्ति की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। इस क्रम में कल बुधवार को श्री गुप्ता के विरुद्ध थाना रामकोला ,कुशीनगर में मुकदमा पंजीकृत कराते हुये सेवा समाप्ति की कार्यवाही प्रस्तावित हुई। इस जल्दीबाजी में की गई कार्यवाही को संगठन घोर निंदा करते हुये बैठक कर एक प्रस्ताव पास किया की इनकी विरुद्ध की गई कार्यवाहियों को तत्काल वापस नही लिया गया, तो संगठन एक आंदोलन छेड़ेगा, जिसकी जबाबदारी शाशन प्रशाशन की होगी।

मीडिय को जारी प्रेस नोट में मृतुन्जय राय ब्लाक अध्यक्ष सेवरही के साथ जिला महामंत्री अमरनाथ यादव ब्लाक उपाध्यक्ष बिधा प्रसाद गुप्ता ,मनरेगा बाबू अशोक कुमार एंव कम्प्यूटर ऑपरेटर पंकज मिश्रा के अलावे सभी रोजगार सेवक का हस्ताक्षर है जो लोग मौजूद रहे। Kushinagar: Outrage among employment servants due to the lawsuit filed against the state in-charge of village employment servant

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस
आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस

हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…

मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक

लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking