कुशीनगर।क्षेत्र सुकरौली के प्राथमिक विद्यालय भिस्वा मठवलगिर में 10 अप्रैल से शुरू हुए स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम के 12 सप्ताह का संचालन नोडल शिक्षिका मधुलता द्वारा किया जा रहा है। पिछले साल भी इस कार्यक्रम का संचालन सफलतापूर्वक किया गया था
आज इस कार्यक्रम के प्रथम चरण चहक का धूमधाम से आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लाक सुकरौली के आरपी मानवेंद्र नाथ तिवारी, अंजनी नंदन द्विवेदी एवं मनोरमा त्रिपाठी उपस्थित रहे
सभी लोगों ने अभिभावकों और छात्र-छात्राओं को स्कूल रेडिनस एवं निपुण भारत मिशन के बारे में हर तरह की जानकारी दी एवम जागरूक किया और सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए भी कहा।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी स्टाफ जिसमें प्रियंका मिश्रा,मधु लता वीरेंद्र मिश्रा, रसोईया बिंद्रावती,अनीता, आंगनवाड़ी कार्यकत्री शकुंतला,आरती,मेवाती, कौशल्या,सफाई कर्मी बिकाऊ सभी छात्र छात्राएं अभिभावक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान पिछले साल के स्कूल रेडिनेस के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रस्तुति दी गई एवं नव प्रवेश बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत भी किया गया।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…