News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पार्टी मुझे या किसी भी साथी को टिकट दे पूरी निष्ठा से चुनाव लड़ा जाएगा- डॉ. उदयनारायण गुप्ता

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 10, 2021  |  6:26 PM

797 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पार्टी मुझे या किसी भी साथी को टिकट दे पूरी निष्ठा से चुनाव लड़ा जाएगा- डॉ. उदयनारायण गुप्ता

कुशीनगर। समाजवादी पार्टी मुझे या किसी भी साथी को टिकट दे फिर भी मै और मेरे पूरे समर्थक पूरी निष्ठा से 2022 चुनाव को लड़ा जाएगा। और निश्चित रूप से सपा की सरकार बनेगी क्योंकि बेरोजगारी और महंगाई का दंश झेल रही जनता भाजपा को आगामी चुनाव में सबक सिखा देना चाहती है समाजवादी पार्टी के शासन काल मे विकास की जो गति पकड़ी थी उसे भाजपा ने ब्रेक लगा दिया है । प्रदेश में जंगल राज के खात्मे के लिए अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री बनना आवश्यक है इसलिए सपा कार्यकर्ता अभी से लग जाय। उक्त बाते रविवार को तमकुहीराज स्थित जनसंपर्क कार्यालय का शुभारम्भ अवसर पर पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रमुख व सपा नेता डॉक्टर उदयनारायण गुप्ता ने कही । उन्होंने कहा कि बर्तमान की भाजपा सरकार सिर्फ छलावा कर रही है । प्रदेश में जंगल राज्य कायम है बिकास की गति ठप पड़ी है । योगी आदित्यनाथ सिर्फ नाम बदलने में ब्यस्त है । लखीमपुर खीरी की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा मंत्री का स्तीफा अभी तक नही लिया गया इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है । कार्यक्रम को जिला सचिव सुरेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी रमेश चन्द्र यादव ,राजेश यादव, श्रीकृष्ण सिंह पटेल,पंकज आर्य, मु0 आलम, रामानन्द गुप्ता ,पंकज यादव , अलाउद्दीन अली, परवेज आलम , महेश यादव , राहुल ठाकुर, कुतुबुदिन अली , प्रदीप यादव , देबी लाल यादव,जवाहर यादव , लालमन यादव विकाश यादवसहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन राकेश यादव एवं अध्यक्षता मु0आलम ने किया।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking