News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: होली-शब-ए-बारात को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 16, 2022  |  4:40 PM

557 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: होली-शब-ए-बारात को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर । होलिका दहन, होली व शबे बारात त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई । बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने बताया कि जनपद की शांति व्यवस्था बनाए रखने में पीस कमेटी के सदस्यों का योगदान अतुलनीय है। यदि आपको लगता है कि किसी प्रकरण में आपको हमारी आवश्यकता है तो त्वरित संज्ञान में लाएं। उन्होने साफ सफाई, बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कर लिए जाने की बात की। उन्होनें कहा कि पीस कमेटी की बैठक थाना वार कर लिया गया है जहां शेष है वहां शीघ्र करा लिया जाएगा। सोशल मीडिया के दौर में अफवाह शेयर होती है इन अफवाहों पर नजर रखनी है, संवेदनशील चीजों पर ध्यान रखने की जरूरत है, अफवाहों को न फैलने दें। जो भी तथ्य प्रकाश में आए उनकी सूचना तत्काल हमारे संज्ञान में दें त्वरित कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि शराब की दुकानों की चेकिंग करवाई जा रही है। कुछ दुकानों के लाइसेंस भी निरस्त करवाए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हमारे द्वारा पूर्व की घटनाओं पर भी नजर रखी जाती है। यदि कोई तथ्य जानकारी में आते हैं तो उसे बताइए उसका हिस्सा मत बनिए। त्योहारों में जनपद की शांति व्यवस्था को बनाए रखना है। निष्पक्ष भाव से कार्य करेंगे एवं त्योहारों की बधाई तथा शुभकामनाएं भी उन्होंने दी।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41...

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा ने कहा कि दरगाह,कब्रिस्तान, मस्जिद को जाने वाले रास्ते, होलिका दहन वाले स्थल पर विशेष सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए। इन जगहों को जाने वाले रास्तों में कोई बाधा या अवरोध या कब्जा नहीं होना चाहिए । बेहतर साफ-सफाई व प्रकाश की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए बताया की प्रतिदिन फागिंग, चूना, ब्लीचिंग सफाई, प्रकाश इत्यादि की व्यवस्था होनी चाहिए। सभी टैंक की सफाई होनी चाहिए, सड़क पर से कूड़ा हटवाए, फायर ब्रिगेड की तैयारियों का भी उन्होंने जायजा लिया। आग लगी से निपटने की पूरी तैयारी होनी चाहिए, पानी सुलभ होना चाहिए। सेंट्रल पीस कमेटी के सदस्यों से उन्होंने कहा कि शांतिपूर्वक त्योहार मनाने हेतु प्रशासन दृढ़ संकल्पित है।

उन्होंने कहा कि हुल्लड़बाजो पर निगाह रखी जाएगी व कड़ी कार्यवाही की जाएगी। निरंतर पेट्रोलिंग होती रहेगी। पानी और विद्युत की आपूर्ति निरंतर हो यह सुनिश्चित किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने कहा की होली, शबे बरात महत्वपूर्ण पर्व है। सावधानी और सतर्कता जरूरी है, सामान्य चीजों पर ध्यान जरूरी है, पीस कमेटी हमारी आंख, कान और नाक है जो कि हमें किसी घटना के बारे में तत्काल सूचित करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक प्रतिष्ठान पर अनावश्यक रूप से टीका टिप्पणी नहीं होनी चाहिए। अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए।सोशल मीडिया पर अफवाह को प्रचारित प्रसारित ना किया जाए। कुछ नवयुवक अति उत्साह में गलती करते हैं तो मौके पर प्रधान या वरिष्ठ उसे रोक सकते हैं व घटना को टाला जा सकता है। नई उम्र के लोगों पर खास ध्यान रखा जाए। आपात स्थिति में 112 डायल किया जाए, मिली-जुली संस्कृति का पालन होना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया ने कहा कि जिला अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सारी व्यवस्था कर ली गई है। डॉक्टर्स को गाइड लाइन भी दी गई है। इस अवसर पर पीस कमेटी के सदस्यों ने एकमत से त्यौहार को शांति पूर्वक मनाए जाने हेतु आश्वासन दिया, पुलिस प्रशासन से सहयोग करने का भी उन्होंने आश्वासन दिया तथा मिली-जुली संस्कृति व गंगा जमुना तहजीब का पालन करने के संदर्भ में भी उन्होंने निश्चितता व्यक्त की। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कप्तानगंज कल्पना जायसवाल, उप जिलाधिकारी पडरौना महात्मा सिंह,उप जिलाधिकारी तमकुही राज सी0 एल0 सोनकर, सी ओ कसया, सी ओ सदर ,जनपद के संबंधित थानों के एसएचओ, इंस्पेक्टर, पीस कमेटी के सदस्य व संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41 करोड़ की 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास!
कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41 करोड़ की 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास!

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के…

कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल
कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल

हाटा कुशीनगर ।स्थानीय नगर के श्री गांधी इंटर कालेज में बी एड प्रवेश परीक्षा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking